बनकटा। थाना क्षेत्र के भड़सर गांव निवासी नागेंद्र राय की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे सड़क पर घेरकर असलहा दिखाकर धमकी दी कि घर छोड़कर चले जाओ नहीं तो तुम्हारा हाल भी तुम्हारे पिता जैसा कर दिया जाएगा।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके पिता की वर्ष 2018 में भड़सर चौराहे पर लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई थी। धमकी देने वालों में उस हत्याकांड के भी आरोपी भी हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि धमकी देने वालों में एक व्यक्ति शातिर अपराधी है। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर देवेंद्र यादव, ब्रह्मा यादव व अमित के अलावा कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।