बरियारपुर। थाना क्षेत्र के दुबौली गांव की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन जेठों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दुबौली निवासी शशिप्रभा देवी पत्नी दुर्गेश प्रजापति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति के तीन बड़े भाई जबरन उसके मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दीनानाथ, राम आशीष और अमरेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।