फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ईंट भट्ठे पर हुई हत्या के मामले में आरोपी 25 हजार का इनामी अभिषेक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार-बरडीहा मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर राहुल नाम के युवक की हत्या कर उसके शव को कुछ दूर एक खेत में फेंकने के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी अभिषेक यादव उर्फ टोनी यादव को पुलिस ने लार बाईपास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक यादव उर्फ टोनी यादव घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लार थाना क्षेत्र के भूड़सुरी निवासी 31 वर्षीय राहुल प्रसाद की हत्या 27 जुलाई 2025 को भट्ठे पर कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक के शव को भैंसही गांव के उत्तर तरफ एक खेत में फेंक दिया गया था। हत्या के मामले की जांच में अभिषेक यादव उर्फ टोनी, अखिलेश यादव उर्फ मिंकल यादव निवासी बरडीहा दलपत के टोला पिपरा डीह और परमेश्वर उरांव निवासी झारखंड को आरोपित किया था। पुलिस ने घटना के बाद अखिलेश यादव व परमेश्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभियुक्त अभिषेक यादव घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
पुलिस अभिषेक की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखी थी। इनामी अभियुक्त की तलाश में लार पुलिस लगातार जगह-जगह छापेमारी कर रही लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आ रहा था। शनिवार को किसी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दिया कि हत्या का आरोपी कहीं भागने के फिराक में बाईपास मार्ग पर खड़ा है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार इनामी अभियुक्त को जेल भेज दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें