भाटपार रानी। क्षेत्र के चकिया कोठी में चल रहे सीताराम जप महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को देर शाम राम कथा मर्मज्ञ राजन जी महाराज का एकदिवसीय राम कथा शुरू हुआ। उन्होंने सीताराम जाप की महिमा को बताते हुए कहा कि यह कलयुग का महा मंत्र है।
इसके जपने से मनुष्य के जीवन में सभी कार्य सफल हो जाते हैं तथा अंत में यह मुक्ति भी दिलाता है। उन्होंने राम कथा के दौरान राम जन्मोत्सव, राम वन गमन, राक्षसों का वध, धनुष यज्ञ, सीता विवाह, सीता हरण ,हनुमान का मिलन, बाल सुग्रीव की मित्रता, आदि का वर्णन करते हुए श्रोताओं के अंदर भक्ति भाव भर दिया। बीच-बीच में राम कथा के दौरान भजन सुनकर श्रोता झूमने के लिए विवश हो गए। इस दौरान आयोजक हरिचरण कुशवाहा ,विधायक सभा कुवर, जटाशंकर सिंह, विवेक मिश्रा,डा.विनय पांडे, मकसूद भोपतपुरी सहित सैकड़ों श्रोता मौजूद रहे।