देवरिया। नालियों से हटवाया अतिक्रमण
देवरिया। शहर के सिविल लाइन इलाके में नाले पर हुए अतिक्रमण से पैदल चलने की जगह नहीं बची है। शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा की मौजूदगी में नगर पालिका कर्मियों नाले पर बनी सफेद पट्टी तक अतिक्रमण हटवाया। यह कारवाई रोडवेज बस स्टेशन के आसपास हुई। कार्रवाई के दौरान दुकानों के सामने रखे गए शेड, पटरे, ठेले और अन्य सामान को हटाया गया। एसडीएम ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।