फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो सीओ और 12 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Wed, 15 Oct 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। एसपी संजीन सुमन ने सोमवार की देर रात जिले के दाे क्षेत्राधिकारी, 12 निरीक्षकों और 13 उप निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदल दिया। बड़े पैमाने पर हुए हेरफेर से विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, इसके पूर्व भी श्रीरामपुर, बनकटा व एकौना थाना प्रभरियों पर लापरवाही के आरोप में कार्रवाई हो चुकी है।
बरहज के क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव को क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी व नवागत पुलिस उपाधीक्षक को क्षेत्रधिकारी भाटपाररानी बनाया गया है। सदर कोतवाली में तैनात अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक को वहीं का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। जबकि निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया, निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक कंचन राय को पुलिस लाइंस भेजा गया है। बरहज के प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह को गौरी बाजार का प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक कल्याण सिंह सागर को खुखुंदू से हटाकर प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर, निरीक्षक अजय कुमार पांडेय को साइबर थाना से प्रभारी निरीक्षक एकौना, उप निरीक्षक दिनेश कुमार मौर्या को पुलिस चौकी भिंगारी से थानाध्यक्ष बरहज बनाया गया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक संजय सिंह चंदेल को थानाध्यक्ष सुरौली से एसएसआई तरकुलवा, उप निरीक्षक त्रिवेंद्र कुमार मौर्य को थानाध्यक्ष बरियारपुर से थानाध्यक्ष सुरौली की जिम्मेदारी साैंपी गई है।
उप निरीक्षक दीपक सिंह को चौकी प्रभारी भागलपुर से थानाध्यक्ष बरियारपुर, निरीक्षक राकेश सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना से प्रभारी निरीक्षक मईल, निरीक्षक सुनील कुमार पटेल को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर से मीडिया सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उप निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी को लार से थानाध्यक्ष सलेमपुर, निरीक्षक संतोष कुमार को प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक लार, दिनेश कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष खुखुंदू, उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह को थानाध्यक्ष खामपार से एसएसआई महुआडीह, उप निरीक्षक प्रदीप अस्थाना एसएसआई लार से थानाध्यक्ष खामपार, उप निरीक्षक डॉ. महेंद्र कुमार पीआरओ एसपी से थानाध्यक्ष श्रीरामपुर, निरीक्षक गोरखनाथ सरोज को प्रभारी निरीक्षक बनकटा बनाया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा को कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक एएचटी, उप निरीक्षक पूनम यादव को प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन से एसएसआई महिला थाना व उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी गरुणपार से पीआरओ एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें