भटनी। धर्मखोर दूबे गांव में सोमवार की रात लापता हुई युवती गुड़िया खातून (19) की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। पुलिस का दावा है कि गुड़िया का मोबाइल वारदात की गुत्थी सुलझा देगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुड़िया का मोबाइल वारदात स्थल पर नहीं मिला। पुलिस कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन खंगालने में जुटी है, ताकि यह पता चल सके कि गुड़िया से आखिरी बार किसने बात की थी। उधर, मां सैदा का कहना है कि बेटी के साथ किसी ने धोखा किया है। उसकी गला दबाया गया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव का कहना मोबाइल को खोजा जा रहा है। संवाद