फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम : पछुआ ने बढ़ाई ठंड

Mon, 24 Nov 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सुबह के समय छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
देवरिया। जिले के मौसम में अचानक से बदलाव आया है। सोमवार को पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ी है। इसके कारण गलन की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

वहीं तीन दिनों से रात का पारा 13-14 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ठंड बढ़ने के कारण सूर्यास्त होते ही लोग अलाव जलाकर उसके पास बैठ जा रहे हैं।
जिले में तीन दिन से रात का पारा 13- 14 डिग्री तक पहुंच जा रहा है, लेकिन दिन के पारा में 0.6 डिग्री की कमी आन के कारण ठंड बढ़ी है। रविवार दोपहर बाद तीन बजे से ही पछुआ हवा चलने लगी, इससे सफर के दौरान लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। अन्य दिनों की अपेक्षा धूप भी चटक नहीं रही। सूर्यास्त होने के बाद 10 किमी के रफ्तार से पछुआ हवा चली। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के पास बैठ गए, लेकिन गलन होने के कारण ठंड से राहत मिलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मौसम सेहत के लिहाज से नुकसानदेह है। जरा सी लापरवाही बरतने पर लोग जल्द ही बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना के प्रभारी डॉ. मांधाता सिंह ने बताया कि दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मौसम खेती किसानी के दृष्टि से फायदेमंद है। खासकर गेंहू की बुआई के लिए उत्तम मौसम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें