फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार जा रहे पिकअप और बोलेरो से 212 पेटी देसी शराब बरामद

Mon, 24 Nov 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लार थाने में पड़की देशी शराब और वाहनों के साथ तस्कर। संवाद - फोटो : योगेंद्र की फाइल फोटो
विज्ञापन
सलेमपुर/ लार। लार पुलिस को गश्त के दौरान एक पिकअप और बोलेरो सोमवार की भोर में संदिग्ध दिखी। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो चालक भगाने की नियत से वाहन तेज कर दिए, लेकिन पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से दोनों वाहनों को रोक लिया।
विज्ञापन

मौका देख पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। बोलेरो चालक पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पिकअप से 15 पेटी व बोलेरो से 197 पेटी सहित कुल 212 पेटी देसी शराब बरामद हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए लार एसओ संतोष कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। एसओ ने बताया कि हमराहियों के साथ सोमवार की भोर में गश्त पर निकले थे। मुखबिर से सूचना मिली कि मठिया गांव के समीप डुमरी रोड पर एक बोलेरो व एक पिकअप में शराब रखकर बिहार भेजी जा रही है। मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया गया।
मौका पाकर पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान पिकअप और बोलेरो में देसी शराब का गत्ता देखा गया। पूछताछ में सही जवाब नहीं मिलने पर दोनों वाहनों को थाने ले आए। यहां शराब की गिनती की गई। बोलेरो से 197 व पिकअप से 15 पेटी देसी शराब बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में तस्कर ने बताया कि शराब बिहार लेकर जा रहे थे। बिहार में शराब बंदी होने के बाद से शराब का धंधा तेज हो गया है। चर्चा है कि यह शराब भागलपुर क्षेत्र के एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य का है।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने डुमरी मठिया गांव के दिनेश यादव पुत्र स्व. रामसूचक व शिवकुमार पुत्र श्रीराम छज्जा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। लार एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्करी के मामले में दो तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
दिनेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य आरोपी शिवकुमार की तलाश की जा रही है। इस मामले में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य का नाम भी सामने आ रहा है।
सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पकड़ी गई शराब जब्त कर ली गई है।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें