फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोते संग बाइक पर जा रही वृद्धा के गले से दिनदहाड़े छीनी चेन

Sun, 29 Jun 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। बहादुरपुर गांव के पास बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार 72 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात रविवार की दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। चेन स्नेचिंग के बाद अपाची सवार बदमाश खुखुदूं की तरफ भाग निकले। मौके पर सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला भी पहुंच गए। पुलिस चेन स्नेचरों की धड़पकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार, मईल थाना क्षेत्र के नरियाव गांव निवासी गिरजा देवी का देवरिया शहर में उमानगर मोहल्ले में निजी मकान है। वह रविवार की दोपहर बाद गांव से अपने पोते प्रतीक चतुर्वेदी के साथ बाइक पर बैठकर देवरिया अपने आवास पर जा रही थीं। प्रतीक बाइक लेकर देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुदूं थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास पहुंचा था। इस दौरान पीछे से र रहे अपाची सवार दो बदमाशों में पीछे बैठा एक बदमाश ने गिरजा देवी के गले से चेन छीन ली।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश खुखुदूं चौराहे की तरफ भाग निकले। वारदात के बाद प्रतीक ने 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस, इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर मय फोर्स और सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रतीक ने पुलिस से बताया कि बदमाश मगहरा चौराहे से आगे-पीछे चल रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि वृद्ध महिला से चेन स्नेचिंग हुई है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें