सलेमपुर। विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात करने व हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विवाहिता के पिता राजकुमार जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और जबरन गर्भपात करने का आरोप लगाया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात केस दर्ज किया। उधर ससुराल वालों का कहना है कि ज्योति गर्भवती थी। संवाद