बरहज नगर पालिका परिसर में लोगों ने अबिर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाइ दी।
देवरिया में होली का त्योहार मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सरकारी कार्यालयों में मंगलवार से छुट्टी हो गई है। इससे पूर्व कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। डीएम अनिता श्रीवास्तव और एसपी प्रभाकर चौधरी ने सभी को होली पर्व की बधाई दी। सभी से अपील की कि रंगों के इस त्योहार को आपसी मेलजोल से मनाएं।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव की अध्यक्षता में वकीलों की बैठक हुई। इसमें सभी से अपील की गई कि शांतिपूर्वक ढंग से त्योहार को मनाएं। बैठक में राधेश्याम पाठक, संजय सिंह, अनिल सिंह, अरविंद साहनी, सुरेंद्र राव, मुकुंद सिंह, बीरसेन प्रताप राव आदि मौजूद रहे। तहसील बार एसोसिएशन की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नर्वदा चौहान की अगुवाई में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान तहसीलदार प्रमोद कुमार, फूलचंद्र यादव, रामसहाय दुबे, कमल मणि, मुहम्मद जुमाद्दीन, राधेश्याम मौजूद रहे। महिला एकता शक्ति की बैठक राघवनगर स्थित कार्यालय पर हुई। अध्यक्ष मन्नू तिवारी ने अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं। मौजूद लोगों ने जिले में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने का निर्णय लिया। इस दौरान दुर्गा देवी, प्रेमशीला, राजविंदी आदि थे।