फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में लापरवाही पर दर्ज होगा केस : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद में लापरवाही पर दर्ज होगा केस : डीएम
विज्ञापन

देवरिया। टाउन हाल स्थित ऑडिटोरियम में रविवार को डीएम अमित किशोर की अध्यक्षता में केंद्र प्रभारियों की बैठक हुई। उन्होंने धान क्रय केंद्र प्रभारियों को आगाह करते हुए कहा कि तीन दिन के अंदर अपने कार्यों में सुधार लाएं और किसानों का धान अधिक से अधिक क्रय करें। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही मिलने पर एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि किसानों को कोई असुविधा न हो। इसलिए धान खरीद को पूरी गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि जनपद में इंटेलिजेंस को सक्रिय किया गया है, जो धान क्रय केंद्र पर अपनी पैनी नजर रखेंगे। यदि किसी भी क्रय केंद्र पर व्यापारियों से धान क्रय की शिकायत आएगी तो ऐसे केंद्र प्रभारी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने धान केंद्र प्रभारियों से कहा कि कोई भी दिक्कत आए तो बताएं, उसका हर संभव समाधान कराया जाएगा, लेकिन बोरे आदि का बहाना बनाकर किसी भी किसान को धान क्रय केंद्र से न लौटाएं। कहा कि एक दिन में एक किसान से अधिकतम 75 क्विंटल धान क्रय कर सकेंगे। यदि उस किसान का धान अधिक है तो एक सप्ताह बाद की तारीख निश्चित कर उसका धान क्रय किया जाए। उन्होंने समयबद्धता के साथ भुगतान भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि 1868 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीद की दर निर्धारित है। इस दर पर ही किसान को भुगतान किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि आठ लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष तीन लाख 20 हजार क्विंटल धान क्रय किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 40 प्रतिशत है। अब तक कुल 59 करोड़ 55 लाख रुपये का धान क्रय किया गया है, इसमें से 55 करोड़ का भुगतान किसानों को कर दिया गया है, शेष भुगतान की कार्रवाई की जा रही है। जनपद में कुल 99 धान क्रय केंद्र क्रियाशील है। इस दौरान सीआरओ अमृत लाल बिंद, एसडीएम रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, सलेमपुर ओमप्रकाश, बरहज सुनील कुमार सिंह, डीएसओ विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें