फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देश विरोधी पोस्ट करने पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 May 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र बेलवा बाजार के 23 वर्षीय युवक नबी रसूल को फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पाकिस्तान के पक्ष में लगातार आपत्तिजनक पोस्ट करना बृहस्पतिवार को भारी पड़ गया। पोस्ट वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने संयुक्त रूप से थाने पर तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। मामला संवेदनशील होने पर तत्काल हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक पहचान छिपाकर दूसरे के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। इस आईडी से पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की पत्नियों पर अभद्र भाषा का प्रयोग और पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों पर हाल में भारत की तरफ से की गई ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार अमर्यादित, देश विरोधी पोस्ट कर रहा था।
सोशल मीडिया पर उसका पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने उसे समझाया कि वह आगे ऐसा न करे, मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। विवश होकर क्षेत्र के कुछ लोगों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें