फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से ठगी, केस दर्ज

Wed, 29 Jul 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगी करने के दो मामले सलेमपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों मामलों में आरोपियों पर छह लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन

पहले मामले में इचौना पश्चिमी वार्ड निवासी क्यामुद्दीन ने आरोप लगाया है कि उसके ही मोहल्ले के एक व्यक्ति ने नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे पांच लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली और रुपये वापस मांगने पर टालमटोल की जाने लगी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव निवासी प्रदीप कुमार गौतम को स्वास्थ्य विभाग, देवरिया में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ठग लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें