फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कान की बाली काटते समय जागी महिला तो भागे

Wed, 29 Jul 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के चुहिया गांव में सोमवार की देर रात घर के बाहर सो रही महिला के गहने चोर काट ले गया। कान की बाली काटते समय महिला की नींद खुलने पर उसने शोर मचाया। इसके बाद चोर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। चुहिया गांव निवासी अशोक ठाकुर की पत्नी पद्मावती देवी सोमवार की रात अधिक गर्मी की वजह से घर के बाहर सो रही थी। रात करीब एक बजे चोर महिला के पैर से पायल, गले से मंगलसूत्र तथा कान से एक बाली निकाल ली। इसके बाद जब चोर दूसरी बाली काटने की कोशिश की, तभी पद्मावती की नींद खुल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें