फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेल के दौरान हुए विवाद में तीन पर केस दर्ज

Mon, 16 Oct 2023 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के एक इंटर कॉलेज में तीन दिन पहले कबड्डी खेलने के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ जान से मारने की धमकी, मारपीट व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले एक इंटर कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। खेल में तहसील क्षेत्र के कई इंटर कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसमें मईल थाना क्षेत्र के पिपरा मिश्र गांव निवासी अभिषेक कुमार कबड्डी खेल रहा था। आरोप है कि खेल के दौरान कुछ युवक उससे उलझ गए और अपशब्द कहने लगे। जब उसने विरोध किया तो बाहर निकलने के बाद बस स्टैंड के पास युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी विवेक पासवान, राज सिंह, रामपुर बछौर गांव निवासी बंटी सिंह के खिलाफ जान से मारने की धमकी, मारपीट व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि कबड्डी खेलने के दौरान तीन दिन पूर्व विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें