देवरिया। समूह का किस्त को रुपये लेकर ऑफिस जा रहे माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट के मामले में कोतवाली पुलिस बुधवार को अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के डोमर माफी गांव निवासी अमितेश कुमार गुप्ता माइक्रो फाइनेंस कंपनी में एजेंट हैं। मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा सटाकर उससे 70 हजार रुपये नकद और लैपटॉप लूट लिए थे। एजेंट ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाल दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवादव