तरकुलवा। सकतुई गांव में मकान निर्माण के दौरान पटीदारों द्वारा भाई-बहन को मारपीट कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने दंपती समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सकतुई गांव के रामदौड़ सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि छह जून की सुबह करीब आठ बजे वह मकान का निर्माण कर रहे थे। इस दौरान पाटीदार बैरिस्टर अपने घर वालों के साथ गोलबंद होकर उनके बेटे विनय और बेटी शीला को लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बैरिस्टर सिंह, पत्नी मीरा देवी, चंदा देवी व रचना पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।