छह लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज
सलेमपुर। विद्युत निगम के एसडीओ मनीष यादव के नेतृत्व में टीम ने नगर के पिपरा नाजिर और हरैया वार्ड में छापा मारा। कुछ घरों में बाईपास कर बिजली का उपयोग मिला था। जेई की तहरीर पर शनिवार को छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विद्युत निगम की टीम नगर के पिपरा नाजिर और हरैया वार्ड में छापा मारा। छह घरों में लगे मीटर में छेड़छाड़ पाई गई। जेई राम आशीष की तहरीर पर बिजली चोरी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसडीओ मनीष यादव ने बताया कि इस तरह की चेकिंग कभी भी बिना बताए हो सकती है। कोई भी उपभोक्ता मीटर बाईपास करके अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़ा जाता है, तो दंडात्मक कार्रवाई के साथ उससे राजस्व वसूली भी की जाएगी।