फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने निकली महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टहलने निकली महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन

गौरी बाजार। रुद्रपुर, गौरीबाजार मार्ग पर पननहां गांव के पास शनिवार की सुबह सड़क पर टहलने निकली महिला की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के पननहां की रमावती देवी (45) पत्नी स्वर्गीय रामानंद यादव गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग के किनारे मकान बनाकर परिवार समेत रहती थीं। पांच वर्ष पूर्व उनके पति की मौत हो चुकी है। बड़ा लड़का संजय मुंबई में पेंटिंग का काम करता है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर रहते हैं। परिजनों के अनुसार, रमावती देवी शनिवार की सुबह सड़क पर टहलने निकली थीं। इसी बीच गौरी बाजार की ओर से तेज रफ्तार आ रही बाइक की चपेट से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी गौरी बाजार ले गए। वहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देवरिया जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। जिला के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रमावती देवी की मौत से पुत्र सचिन यादव एवं बेटी नीतू सहित परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें