फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लोगों पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्जकर लिया है।
बताया जामा है कि एक युवक स्कूल आते-जाते समय किशोरी को छेड़ता रहता था। इससे आजिज आकर किशोरी ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। परिजनों ने उसे रिश्तेदारी में भेज दिया था, लेकिन युवक किसी तरह पता लगाकर रिश्तेदारी में भी पहुंच गया और किशोरी को परेशान करने लगा। किशोरी के पिता उलाहना लेकर युवक के पिता के पास पहुंचे, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को डांटने के बजाए किशोरी के पिता को लौटा दिया। जबकि एक युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थक-हारकर किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। छानबीन के बाद देर रात पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ छेड़खानी, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
महिला ने लगाया फोन पर धमकी देने का आरोप
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित नौका टोला गांव निवासी धनेशरा देवी पत्नी स्व.रामप्रवेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अपरिचित व्यक्ति फोन कर मारने-पीटने की धमकी दे रहा है। घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनेशरा देवी ने तहरीर में कहा है कि 13 जून को रात 11 बजे मोहल्ले का व्यक्ति घर में घुसकर कर हंगामा किया था। मामला कपरवार पुलिस चौकी तक पहुंचा था। इसमें जिम्मेदारों ने समझौता करा दिया। महिला का कहना है कि विवाद के बाद से अलग-अलग नंबर से अपरिचित व्यक्ति धमकी दे रहा है। महिला का यह भी कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से थाने का चक्कर लगा रही है। वह चार बच्चियों के साथ घर पर रहती है। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें