फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

देसही देवरिया। सड़क हादसे में हुए मौत के मामले में महुआडीह पुलिस ने शुक्रवार को एसपी के फटकार लगाने के बाद केस दर्ज किया। हादसा दस दिन पूर्व का बताया जा रहा है। कार्रवाई के बाद आनन-फानन ट्रैक्टर-ट्राली को दोबारा कब्जे में लिया।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के लीलापुर मठिया मोड़ पर 1 जून की देर रात ट्रैक्टर - ट्राली की चपेट में आने से क्षेत्र के गोठारसुलपर गांव के बाइक सवार परसन सिंह की मौत हो गई थी। मिट्टी लड़ी ट्रैक्टर - ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई पारिख सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कार्रवाई के बजाय पुलिस तहरीर को बार-बार बदलवाती रही। इसी बीच वाहन को भी छोड़ दिया। उधर, पीड़ित केस दर्ज कराने के लिए दौड़ता रहा। स्थनीय पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी संकल्प शर्मा के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी कॉपी पीड़ित को सौंप दिया। पीड़ित ने पुलिस पर गाड़ी और चालक को बचाने का आरोप लगाया है। पुलिस की कार्यशैली पर लोगों ने सवाल खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें