फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के भाजपा प्रत्याशी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के भाजपा प्रत्याशी पर केस दर्ज
विज्ञापन

बिना अनुमति के काफिले के साथ पैदल यात्रा निकालने पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड नियमों एवं चुनाव आदर्श आचार संहिता के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सैकड़ों लोगों के साथ पैदल यात्रा निकालना भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र चौरसिया को महंगा पड़ गया। बरियारपुर के एसओ आशुतोष कुमार ने सोमवार देर शाम बरियारपुर थाने में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बिना किसी परमिशन के सैकड़ों की संख्या में जुलूस, बाइक रैली, रोड शो एवं भ्रमण कर रहे हैं। जबकि धारा 144 लागू है। बावजूद कोविड-19 नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आरोप है कि रामपुर कारखाना के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र चौरसिया सैकड़ों की संख्या में पैदल यात्रा निकालकर भ्रमण कर रहे थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि, चुनाव की घोषणा होते ही डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने राजनीतिक दलों के साथ दस जनवरी को बैठक कर प्रोटोकॉल के संबंध में स्पष्ट तौर पर कहा था कि रोडशो, बाइक रैली, पद यात्रा एवं जुलूस बिना परमिशन के नहीं निकाला जाएगा। बैठकें भी नहीं की जाएगी, बावजूद घोषित कुछ प्रत्याशी नियमों की खिल्ली उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट -
गाड़ियों का काफिला लेकर फर्राटा भर रहे उम्मीदवार
देवरिया। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने पथरदेवा, रामपुर कारखाना, बरहज, देवरिया सदर, रुद्रपुर में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसमें प्रदेश सरकार के दो मंत्री एवं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार भी चुनाव मैदान में हैं। बसपा ने बरहज, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, रुद्रपुर एवं भाटपाररानी में प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सपा ने तीन विधानसभा क्षेत्रों एवं कांग्रेस ने पांच विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रत्याशी आठ से दस गाड़ियों का काफिला लेकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। उन्हें न तो कोई रोक रहा है न ही कहीं चेकिंग की जा रही है। गांवों में दावत का आयोजन हो रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें