संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम महुआपाटन में बकरी गायब होने की बात को लेकर पूछताछ करने गई महिला को मारपीट घर घायल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
महुआपाटन गांव की रहने वाली रूबी खातून ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि दो जून को उनकी बकरी कहीं गायब हो गई। इस बात को लेकर वह पूछताछ कर रही थीं। इस दौरान कुछ लोगों ने उनको लात-मुक्का से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि जाते समय जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस ने फरालम, रऊफ आलम, सजरी व अफसाना के खिलाफ केस दर्ज किया है।