मईल। क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के मामले में पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया है। क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि वह घर में अकेली सोई थी, तभी पड़ोस का एक युवक घर में घुसकर कर छेड़खानी करने लगा और कपड़े फाड़ दिए। शोर करने पर भाग गया। सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद