फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर धर्मस्थल बनाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर धर्मस्थल बनाने का मामला
विज्ञापन

मंदिर बनाने के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 पर केस दर्ज
नगर पंचायत के लिपिक और क्षेत्रीय लेखपाल ने दर्ज कराया अलग-अलग केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सरकारी भूमि पर धर्म स्थल बनाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चेयरमैन व सेवानिवृत्त कानूनगो समेत छह नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई नगर पंचायत के लिपिक व हलका लेखपाल की तहरीर पर की गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद मोहल्ले में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सुगहीं वार्ड टीचर कॉलोनी में सरकारी भूमि अराजी संख्या 140 रकबा 0.194 हेक्टेयर मूजा के नाम से दर्ज है। जिसमें आइटीआई के दो भवन समेत कई लोग अवैध रूप से अतिक्रमण किए हैं। इसी भूमि पर बुधवार की देर रात धर्मस्थल को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। मामला बढ़ते देख डीएम ने 26 नवम्बर को ईओ अंकिता सिंह को पत्र लिख कर चेयरमैन पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही ईओ ने शनिवार को लिपिक विजय प्रकाश श्रीवास्तव के साथ कोतवाली पहुंची। जहां विजय प्रकाश श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चेयरमैन जय प्रकाश मद्धेशिया के खिलाफ धोखाधड़ी, लोकसंपति क्षति निवारण अधिनियम तथा सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, हलका लेखपाल संतोष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चेयरमैन जय प्रकाश मद्धेशिया, सेवा निवृत्त कानूनगो नागेंद्र शुक्ला, दीन दयाल मिश्र, बृज भूषण सिंह, गौरीशंकर मिश्र, अमित सिंह समेत 25 अज्ञात लोगों पर उपद्रव, एक जूट होकर उपद्रव करने, सरकारी कर्मचारी को कार्य में बाधा पहुंचाने, घेराव करने व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद नगर में हड़कंप मच गया है। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि नगर पंचायत के लिपिक व हलका लेखपाल के तहरीर पर छह नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें