फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के मैनेजर पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी के मैनेजर पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस
विज्ञापन

सुनीता गैस एजेंसी पर बंट रहा था उज्ज्वला गैस कनेक्शन
पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। विधान सभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में सोमवार को गैस एजेंसी के मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर की सुनीता गैस एजेंसी की ओर से लोगों में उज्ज्वला गैस योजना के तहत चूल्हा और सिलिंडर बांटा जा रहा था। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक अभय नारायण लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि प्रदेश में चुनाव आयोग की ओर से विधान सभा चुनाव को लेकर आठ जनवरी से आचार संहिता लागू कर दी गई है। सोमवार को नगर के सुनीता गैस एजेंसी के सामने एक स्कूल परिसर में उपभोक्ताओं में गैस कनेक्शन बांटा जा रहा था। एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक और नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह ने मौके पर जांच की। इसमें सात जनवरी को जारी कनेक्शनधारियों की सूची में शामिल लोगों को सोमवार को उज्ज्वला गैस योजना का सिलिंडर और चूल्हा दिया जा रहा था। इससे आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। पुलिस ने गैस एजेंसी के मैनेजर चंद्रपाल सिंह निवासी डहरौली के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन आचार संहिता का सख्ती से पालन कराएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आयोग के निर्देशानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें