फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक की पिटाई करने वाले मनबढ़ों पर केस

Tue, 14 Jan 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुन्दू क्षेत्र के सठियांव गांव का रहने वाला है युवक
विज्ञापन

- दो जनवरी को परसिया भंडारी के पास हुई थी पिटाई

सोनूघाट। बाइक सवार युवक की घेरकर पिटाई करने वाले दो नामजद और चार अज्ञात मनबढ़ के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
खुखुन्दू क्षेत्र के सठियांव गांव के रहने वाला राजन सिंह पुत्र भगवान सिंह दो जनवरी को अपने गांव से देवरिया जाने के लिए बाइक से निकला था। आरोप है कि गांव के ही शिवम पटेल ने उसकी फोटो मोबाइल से सोनू कुशवाहा को दे दिया, राजन का सोनू से रंजिश चलता है। सोनू ने चार अज्ञात मनबढ़ों को राजन का फोटो भेजकर पिटाई करने की बात कही थी।
आरोप है कि रास्ते में चारों मनबढ़ घात लगाकर राजन का इंतजार कर रहे थे। राजन अभी सदर क्षेत्र के रातवपार के पास पहुंचाा था कि एक युवक उसकी बाइक को रोककर आगे तक छोड़ने की बात कहा। इस पर राजन उसे अपनी बाइक पर बैठा लिए। वहीं राजन के पीछे-पीछे एक दूसरी बाइक पर तीन और युवक सवार होकर चल रहे थे। राजन जैसे ही परसिया भंडारी के पास पहुंचा था कि चारों युवक बाइक को रोककर पिटाई करनी शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजन के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को इकट्ठा होता देख मनबढ़ भाग निकले। मामले में राजन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोनू कुशवाहा व शिवम पटेल सहित चार अज्ञात लोगों पर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें