खुखुंदू। क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर एक ज्वेलरी की दुकान में ग्राहक बन पहुंची पांच महिलाओं में पकड़ी गई दोनों महिलाओं का पुलिस ने मंगलवार को शांतिभंग में चालान किया है। बताते चलें कि तीन महिलाएं चोरी का आभूषण लेकर मौके से फरार हो गई थी।
खुखुंदू क्षेत्र के परसिया भगवती गांव निवासी गोविन्द कुमार वर्मा मगहरा चौराहे के पास करुअना मार्ग पर ज्वेलरी और की दुकान चलाते हैं। सोमवार दोपहर में दो महिलाएं एक साथ दुकान पर पहुंची और किल दिखाने को कहीं। इस दौरान उन्होंने मोबाइल फोन से बात कर तीन और महिलाओं को बुला लिया था। दोनों महिलाओं ने नाक का किल चुरा लिया मंगलवार को पकड़ी गई सोना देवी पत्नी छोटेलाल और मंजू देवी पत्नी राजेश कुमार निवासी खोराबार थाना खोराबार जिला गोरखपुर का शांतिभंग में चालान किया है।