फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गो हत्या में पांच नामजद समेत कई अज्ञात पर केस

Mon, 10 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा (देवरिया)। थाना क्षेत्र के ग्राम कोन्हवलिया भरत राय टोला खैरवां के पास छोटी गंडक नदी के किनारे नीलगाय को जाल में फंसाकर हत्या के मामले में पुलिस ने थाना प्रभारी की तहरीर पर पांच नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी मृत्युंजय राय पुलिस टीम के साथ रविवार को थाना क्षेत्र के कंचनपुर चौराहे पर वारंटियों एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ की कार्रवाई में जुटे थे। तभी वृंदावन के रहने वाले अभिनंदन राव ने पुलिस को दूरभाष के जरिए यह सूचना दी कि कुछ युवक कोन्हवलिया भरत राय उर्फ खैरवां टोला के पास नदी किनारे एक नीलगाय को जाल में फंसाकर हत्या कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी भाग गए। पूछताछ में पता चला कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कवला छापर और शाहजहांपुर के कुछ युवकों ने मिलकर नीलगाय को जाल में फंसाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने कवला छापर गांव के टीपू पुत्र शौकत, शाने रहमत पुत्र शौकत, टीपू पुत्र इब्बन खान व शाहजहांपुर निवासी सलीम पुत्र अनवर सहित कई अज्ञात पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि नीलगाय की क्रूरतापूर्वक हत्या के मामले में पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें