खुखुंदू। थाना क्षेत्र के धोबी गांव में एक व्यक्ति से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना 18 नवंबर की शाम की है।
विज्ञापन
धोबी गांव निवासी दिनेश तिवारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 18 नवंबर की शाम वह घर से दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में संजय यादव ने नशे में उन्हें धक्का दिया और गाली देने लगा। धक्का लगने से वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपी ने उनके साथ मारपीट की।
आरोप है कि संजय का बेटा भी वहां मौजूद था। घटना के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक बीबी राजभर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद