देवरिया। जिले में रविवार को गुड मॉर्निंग देवरिया और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने सुबह टहलने निकले लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देश पर पुलिस टीमों ने पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों, विद्यालयों और प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया।
बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों को हिदायत दी गई।