फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सहित तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नगर स्थित हर्षचंद इंटर कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य महेश्वर पांडेय सहित तीन पर धोखाधड़ी सहित अन्य केस दर्ज किया है। प्रधानाचार्य पर सातवां वेतन वृद्धि लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए जाने का आरोप है।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रधानाचार्य महेश्वर पांडेय, सहायक लिपिक राधेश्याम यादव और पंकज सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि बरहज के नंदना वार्ड पूर्वी निवासी और हर्षचंद इंटर कालेज के स्वीपर राजेंद्र प्रसाद पुत्र चिरकुट प्रसाद ने न्यायालय में तीनों पर वेतन वृद्धि कराने के नाम पर तीन लाख रुपये पंकज सिंह के खाते में ट्रांसफर करा लिया है। शिकायत पर जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दिया है। सभी केस दर्ज होने पर विभाग में हड़कंप है। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्रधानाचार्य सहित तीन पर केस दर्ज किया गया है। जिसकी जांच सीओ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें