थानाध्यक्ष ने बताया कि सपा प्रत्याशी रामभुवाल निषाद निवासी डवनाडीह, गोरखपुर सहित 53 पर आर्म्स एक्ट, आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन में अभियोग पंजीकृत किया गया है। रुद्रपुर से सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री रामभुवाल निषाद पर गोरखपुर जिले में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
देवरिया जिले में असलहाधारियों के साथ प्रचार कर रहे सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने सपा प्रत्याशी सहित 53 लोगों पर आर्म्स एक्ट, आचार संहिता उल्लंघन और कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। इन लोगों पर मदनपुर कस्बा में दो असलहाधारियों के साथ बिना अनुमति के प्रचार करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
मदनपुर के थानाध्यक्ष भवानी भीख राजभर ने बताया कि रविवार की दोपहर मदनपुर कस्बे में पुलिस को भीड़ लगने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस टीम पहुंची। सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद, बिना अनुमति के भीड़ लेकर चल रहे थे। उनके साथ दो व्यक्ति, लोगों को असलहा दिखाकर प्रचार कर रहे थे। भीड़ में शामिल लोगों ने मास्क नहीं लगाया था। एक असलहा का लाइसेंस रामभुवाल निषाद के नाम से है। दूसरे का लाइसेंस उनकी पत्नी के नाम से है।
प्रचार के दौरान बनाए गए वीडियो में भी उनके साथ असलहा लेकर प्रचार कर रहे लोग दिख रहे हैं। सपा प्रत्याशी और उनके साथ में असलहा लेकर चलने वालों ने अनुमति नहीं ली थी। पुलिस ने प्रचार वाहनों की भी गहनता से जांच की।