बरियारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में पति द्वारा खौलता हुआ पानी अपने पत्नी पर फेंक दिया गया। जिसमें महिला जल गई थी उसके बाद महिला ने घटना की तहरीर थाने में दी थी तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केश दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
थाना क्षेत्र के माडीपार निवासी किसमती देवी पत्नी हरिश्चंद्र गुप्ता का मंगलवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में अपना आपा खो चुके हरिश्चंद्र ने खाना बना रही पत्नी किसमती पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। जिसमें उनका चेहरा जल गया। गंभीर स्थिति वह थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने किस्मती के पति हरिश्चंद्र गुप्ता पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है । उधर थानाध्यक्ष कंचन राय ने स्वयं ही किसमती को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया ले गई। जहां से बुधवार की शाम छुट्टी होने पर किस्मती अपने मायके चलीं गई हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि जली हुई महिला किसमती देवी के तहरीर पर उसके पति हरिश्चंद्र गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार के लिए कार्रवाई चल रही है।