फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार बनी आग का गोला, सवार झुलसा

विज्ञापन
बरहज के पटखौली गांव के निकट मार्ग पर धू-धू कर जलती कार और जली कार को ले जाती पुलिस फोटो संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपरवार। रविवार देर शाम बरहज थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के निकट सड़क पर चलती एक कार आग का गोला बन गई। किसी तरह कार में सवार लोग निकल कर बाहर आए। इसमें नौका टोला निवासी राजेश प्रताप सिंह पुत्र कमलेश सिंह झुलस गए। आनन फानन में इलाज के लिए महेन पीएचसी ले जाया गया। जानकारी होने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

नौकाटोला गांव निवासी राजेश प्रताप सिंह और साहब सिंह अपनी कार से रविवार की देर शाम दोस्त के घर खोरी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी पटखौली गांव के निकट पहुंचे थे। इसी बीच कार में आग लग गई। दोनों जब तक कुछ समझ पाते, कार धू-धू कर जलने लगी। गाड़ी किनारे खड़ी कर दोनों बाहर निकल रहे थे। इसी बीच राजेश आग की चपेट में आ जाने से झुलस गए। आग लगने की सूचना पर कपरवार पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मौर्य, ऋषिमुनि, मिथिलेश, मुन्ना खरवार, धीरज पहुंच गए। पुलिस बुरी तरह से झुलसे राजेश प्रताप को महेन पीएचसी ले गई। इस संबंध में एसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कार पूरी तरह से जल गई है। जबकि झुलसा व्यक्ति खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें