फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पकड़ी बाजार बिजली घर की क्षमता बढ़ी

Sun, 28 Dec 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पकड़ी बाजार पावर हाउस पर 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर का पूजन करते विधायक जय प्रकाश निषादफोटो संवा - फोटो : कथा सुनाते प्रणवपुरी महाराज। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
रुद्रपुर। रविवार को पकड़ी बाजार बिजली घर पर में लगे 10 एमबीए के नए ट्रांसफाॅर्मर का विधायक जयप्रकाश निषाद ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उद्घाटन किया। इस उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि से 80 गांव के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की मांग पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने का अनुरोध किया था। यहां से 80 गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। पहले यहां पांच एमवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर लगे थे। बिजली घर पर अधिक लोड होने से उपभोक्ता लो वोल्टेज से परेशान थे। अब पांच एमवीए की ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी गई है।
मदनपुर बिजली घर की भी क्षमता वृद्धि की गई है। यहां पांच एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर टाउन फीडर को अलग कर दिया गया है।
रुद्रपुर क्षेत्र के आठ विद्युत उपकेंद्रों में से छह की क्षमता बढ़ा दी गई है। दो विद्युत उपकेंद्र शिवपुर और पचलड़ी की क्षमता भी मार्च तक बढ़ जाएगी। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें