फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा जांच में जुटी प्रयागराज से आई कैग टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोबारा जांच में जुटी प्रयागराज से आई कैग टीम
विज्ञापन

बरहज। विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद प्रयागराज से कैग की टीम दोबारा शनिवार को बरहज ब्लॉक कार्यालय पहुंची। चार सदस्यीय टीम ने 50 ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत और ग्राम निधि से कराए गए विकास कार्यों की जांच शुरू कर दी है।
विकास खंड कार्यालय परिसर में एसजी कन्नौजिया के नेतृत्व में प्रयागराज की चार सदस्यीय कैग टीम ने सचिवों के अलावा, कर्मियों के साथ अभिलेखों की पड़ताल शुरू की। हालांकि विधानसभा चुनाव के कारण जांच रोक दी गई थी। एक सप्ताह तक चलने वाली जांच में टीम गांवों में कराए गए कार्यों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में अश्वनी श्रीवास्तव, ललित कुमार, आनंद स्वरूप शामिल रहे। एसजी कन्नौजिया ने बताया कि जांच रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों के अलावा शासन को भेजी जाएगी। इस दौरान इकबाल अशरफ, विमल, अजीत विक्रम सिंह, संजय यादव, शिवहरी प्रभाकर, अभिषेक कुमार, सुहेल, प्रदीप, राधेश्याम, राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें