फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विठ्ठलपुर कांड: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पूछा, 'अपराधी से क्या रिश्ता है, क्यों बचा रहे'; जनता हो गई उग्र

Sat, 22 Jun 2024 03:43 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

शनिवार को दिन में 11 बजे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद काफिले के साथ मृतक दीपू निषाद के परिवार से मिलने पहुंचे। वह परिवार से मिलकर ढ़ांढस बंधाने के बाद मीडिया से बात करने लगे। इस दौरान करीब 50 से अधिक ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पीड़ित दीपू निषाद के घर से करीब दो सौ मीटर दूर आरोपी ग्राम प्रधान चन्द्रभान सिंह के घर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के साथ अधिकारियों से बात करते कैबिनेट मंत्री संजय निषाद व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के विठ्ठलपुर गांव में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद, विधायक श्रवण निषाद और पूर्व सांसद प्रवीण निषाद के पहुंचते भी भीड़ आक्रोशित हो गई। गांव के युवक और महिलाएं हत्यारोपी ग्राम प्रधान के घर पर धावा बोल दिए।
विज्ञापन




भीड़ ने प्रधान के घर की महिलाओं से बदसलूकी की। पुलिस के डंडा पटकने पर तोड़फोड़ कर रहे लोग फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए चार थाने की फोर्स और पीएसी लगा दी गई। गांव में अफरा तफरी देख मंत्री संजय निषाद लाव लश्कर के साथ खिसक लिए।
विज्ञापन

उग्र ग्रामीणों - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को दिन में 11 बजे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद काफिले के साथ मृतक दीपू निषाद के परिवार से मिलने पहुंचे। वह परिवार से मिलकर ढ़ांढस बंधाने के बाद मीडिया से बात करने लगे। इस दौरान करीब 50 से अधिक ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।


 

तोड़फोड़ करते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीड़ित दीपू निषाद के घर से करीब दो सौ मीटर दूर आरोपी ग्राम प्रधान चन्द्रभान सिंह के घर हमला बोल दिया। युवक हाथ में पार्टी का झंडा लेकर तोड़फोड़ करने लगे। दरवाजे पर पहुंची पुलिस भीड़ रोकने के बजाय वीडियो बनाने लगी। बवाल की खबर सुन मीडिया से वार्ता कर रहे मंत्री संजय निषाद गांव से निकल लिए। सीओ अंशूमन श्रीवास्तव ग्राम प्रधान के दरवाजे पर पहुंच भीड़ हटाना शुरु किया।

 
विज्ञापन

हल्ला हंगामा के बाद पुलिस की टीम मौके पर वीडियोग्राफी करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को सख्त होता देख युवक गांव से बाइक से फरार हो गए। घटना स्थल का अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी ने जायजा लिया। उन्होंने दोनों परिवार के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ किया। सीओ ने कहा कि बवाल करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

ये थी घटना
विठ्ठलपुर गांव में 14 जून की रात दीपू निषाद की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ग्राम प्रधान समेत उनके परिजनों पर पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया। 18 जून को मृतक दीपू निषाद की मां रमावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान चन्द्रभान सिंह, भाई उदयभान, ब्रजभान और सूर्यभान पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।

मृतक दीपू निषाद के परिवार से मिलने के लिए शनिवार को मंत्री संजय निषाद पहुंचे थे। जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई।
    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें