फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 30 हजार निकाले, तीन पर प्राथमिकी

Mon, 16 Nov 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे पर एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना 19 सितंबर की है। पुलिस ने शनिवार को तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। चकसराय बदलदास गांव निवासी अंजू देवी ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर की शाम करीब चार बजे उनकी बेटी आंचल पिता सालिक का एटीएम कार्ड लेकर सोनूघाट स्थित एसबीआई के एटीएम पर गई थी। वहां तीन युवक पहले से मौजूद थे। आंचल ने कार्ड लगाया मगर रुपये नहीं निकले। इसी दौरान एक युवक ने मदद के बहाने कार्ड लेकर बदल दिया और पिन भी पूछ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरा कार्ड थमाकर रुपये नहीं निकलने की बात कही। आरोपियों ने खाते से दो हजार, 10-10 हजार और आठ हजार रुपये निकाल लिए। शाम करीब 4:41 बजे मोबाइल पर संदेश आने से ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद बैंक पहुंचकर कार्ड ब्लॉक कराया और डायल 112 पर सूचना दी।
पीड़िता ने 21 सितंबर को बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच निरीक्षक रामव्यास सिंह को सौंपी है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें