फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बस ने टेंकर में मारी टक्कर, 35 यात्री घायल

Mon, 14 Apr 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बस में फंसे घायलों को बाहर निकालते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
बैतालपुर नगर और ऑयल डिपो के बीच हुआ हादसा, मची चीख-पुकार
विज्ञापन

टैंकर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से बेकाबू बस पीछे से टकराई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर कस्बे और ऑयल डिपो के बीच सोमवार को गोरखपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने आगे चल रहे तेल टैंकर में टक्कर मार दी। इससे 32 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज हुई कि बस में बैठे यात्री सीटों के बीच में गिरकर फंस गए। दर्द से यात्री चिल्लाने लगे। बस में इधर-उधर खून बिखरा हुआ था। घायलों को देवरिया मेडिकल कॉलेज लाया गया। इनमें छह यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। दो की हालत गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गौरी बाजार क्षेत्र के बैतालपुर कस्बा स्थित बैतालपुर ऑयल डिपो से एक टैंकर डीजल लेकर सुबह करीब 11 बजे देवरिया की तरफ जा रहा था। बैतालपुर बाजार से पहले टैंकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही गोरखपुर से देवरिया आ रही सवारियों से खचाखच भरी अनुबंधित बस बेकाबू होकर टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी गूंज चारों तरफ सुनाई दी। लोग विस्फोटक के अंदेशा में सकते में आ गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों को बस में सवार घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह 25 से अधिक लोगों को बाहर निकालना। जबकि एक दर्जन घायल यात्री स्टेयरिंग के पास और सीटों के बीच फंसे होने के कारण उन्हें निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे से अधिक मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

घायलों में दो यात्री की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची छह एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों से लोगों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया गया। चिकित्सकों ने चालक समेत एक अन्य की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार दल-बल के साथ बचाव कार्य और दुर्घटना के कारण जानने में लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें