फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकान में नकब काटकर चोरी

Sat, 07 Nov 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। कस्बे में मुख्य मार्ग पर स्थित अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकान में फिर से चोरों ने बृहस्पतिवार की रात नकब काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर काउंटर में रखा बिक्री का 40 हजार रुपये नकदी समेत कीमती शराब चुरा ले गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सलेमपुर गौरव सिंह, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचे। पीड़ित की शिकायती पत्र पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। छह माह के अंदर यह दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है।
विज्ञापन

खुखुंदू गांव निवासी रीना सिंह पत्नी रवि सिंह के नाम से कस्बे में अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकान है। रवि सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह रात में स्टाफ दुकान बंद कर घर चले गए। शाम की बिक्री का पैसा काउंटर में छोड़ दिया था। शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे पता चला कि दुकान के पीछे से नकब काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुकान खोलकर अंदर घुसने पर सब कुछ बिखरा पड़ा था और काउंटर खुला था।
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोरों की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें