भारतभारी। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 2, लवकुश नगर (सेखुई) में शनिवार को अवैध अतिक्रमण हटाया गया। नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा हटाने के लिए डुमरियागंज एसडीएम राजेश कुमार के आदेशानुसार प्रशासन ने बुलडोजर का प्रयोग किया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह और अधिशासी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता की मौजूदगी रही। जब टीम मौके पर पहुंची तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान डुमरियागंज थाना की पुलिस भी तैनात रही।
नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि नगर पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा था, जिसे एसडीएम के आदेश पर हटाया गया। इस कार्य में सब-इंस्पेक्टर अकरम खान सहित प्रशासनिक टीम मौजूद रही।