फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां के हिस्से की जमीन बैनामा करने पहुंचे भाइयों में मारपीट

Tue, 26 Aug 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। उप निबंधन कार्यालय में सोमवार को मां के हिस्से की जमीन बैनामा करने को लेकर सगे भाइयों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने मां व रजिस्ट्री करा रहे अधिवक्ता से भी बदसलूकी कर दी। मामला उपजिलाधिकारी तक पहुंचा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र के पिपरा बघेल निवासी रमेश व मनोज अपनी मां जितनी देवी के हिस्से की जमीन बेचने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच तीसरे भाई उमेश यादव को इसकी भनक लग गई। वह अपने पुत्र व सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे।
देखते ही देखते मामला गरमा गया और अधिवक्ता से भी हाथापाई हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष एसडीएम रत्नेश तिवारी के पास पहुंचे। यहां भी तू-तू मैं-मैं होती रही। बाहर निकलते ही अधिवक्ताओं से हुए दुर्व्यवहार के विरोध में वकील लामबंद हो गए और आरोपी पक्ष से भिड़ गए। एसडीएम रत्नेश तिवारी ने कहा कि मां से बदसलूकी करने वालों को पुलिस हिरासत में भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें