फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बृज बांके तिवारी कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष, शिवानंद मंत्री निर्वाचित

Thu, 15 Oct 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जीत के बाद समर्थकों के साथ विजयी प्रत्याशी।
विज्ञापन
देवरिया। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को बृज बांके तिवारी ने अध्यक्ष पद पर 87 मतों से जीत दर्ज की। शिवानंद त्रिपाठी मंत्री और ललित नारायण पांडेय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। मतदान के बाद हुई मतगणना में तीनों विजेताओं के समर्थकों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन

सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद चुनाव अधिकारी दशरथ प्रसाद पांडेय और एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष उमेश नारायण श्रीवास्तव की देखरेख में मतगणना कराई गई।
अध्यक्ष पद पर बृज बांके तिवारी को 147 मत मिले, जबकि उमेश मिश्र को 60, भूपेंद्र मणि त्रिपाठी को 40 और मनोज सिंह को आठ मत प्राप्त हुए। बृज बांके ने उमेश मिश्र को 87 मतों से हराया।
विज्ञापन

मंत्री पद पर शिवानंद त्रिपाठी 151 मत पाकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी शैलेश शर्मा को 62 और नरेंद्र बहादुर सिंह को 45 मत मिले। शिवानंद ने 89 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर ललित नारायण पांडेय को 141 और परशुराम मिश्र को 117 मत मिले।
ललित नारायण ने 24 मतों से जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर 255 और मंत्री व उपाध्यक्ष पद पर 258-258 मत पड़े।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेश के बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ी थी। इसके लिए पांच सितंबर को नामांकन हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें