फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नम आंखों से जवान के पार्थिव शरीर का इंतजार

Thu, 15 Oct 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। छत्तीसगढ़ के सुकमा में तैनात सीआरपीएफ के एसआई देवानंद यादव (26) की मौत से करजहां गांव में मातम पसरा है। बुधवार को पूरे दिन परिजन नम आंखों से पार्थिव शरीर आने का इंतजार करते रहे। घर पर जुटे लोगों के बीच पिता रामानंद और बड़े पिता परमानंद भावुक हो जा रहे थे। करजहां गांव निवासी देवानंद की पहली तैनाती छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुई थी। मंगलवार की भोर में उनकी मौत हो गई। परिजन के अनुसार, पार्थिव शरीर रायपुर से दोपहर 1:55 बजे विमान से लखनऊ के लिए रवाना हुआ। दोपहर 3:30 बजे लखनऊ पहुंचने के बाद शव को सड़क मार्ग से देवरिया लाया जा रहा था। जवान के घर पर बुधवार को ग्रामीणों के साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोग भी पहुंचे पिता रामानंद और बड़े पिता परमानंद बातचीत के दौरान बार-बार भावुक हो जा रहे थे। पूर्व विधायक स्वामीनाथ, गिरेंद्र प्रताप यादव ने पहुंचकर शोक जताया। बरहज के तहसीलदार दुर्गेश चाैरसिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सुकमा से सीआरपीएफ के एसआई देवानंद का शव गांव लाने की सूचना है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें