फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर जला, 24 घंटे बाद मिली बिजली

Sun, 17 Jul 2016 10:25 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। तकनीकी फाल्ट के चलते शहर के कई मोहल्ले के लोग 24 घंटे तक बिजली की किल्लत से जूझते रहे हैं। ब्रेकर जलने और फीडर ट्रिप होने से दिक्कत आई। हैंडपंप के पानी से जरुरी काम निपटाना पड़ा। रविवार की दोपहर में खराबी ठीक हुई। इसके बाद मोहल्लों में आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली मिलने से लोगाें को राहत की सांस मिली।
विज्ञापन


भटवलिया बिजली सब स्टेशन स्थित नार्थ फीडर से शहर के रामगुलाम टोला, देवरही टोला और गायत्रीपुरम में बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार की दोपहर दो बजे फीडर का ब्रेकर जल गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्लेवासियों ने अधिकारियों से खराबी दूर करने की बात की। हालांकि फाल्ट सही कराने मेें रुचि नहीं दिखाई।

साथ ही कुछ घंटे बाद घरों में लगा इन्वर्टर भी जवाब दे दिया। हालांकि बारिश के चलते मौसम सुहाना रहा। इसके चलते गर्मी का अहसास नहीं हो सका। रविवार की सुबह पानी के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें