नगर पालिका परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। युवा व्यापार मंडल ने शनिवार को शहर के एक प्रमुख मार्ग पर धान की रोपाई की। नगर पालिका परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क की मरम्मत नहीं होने पर अन्य रास्तों पर रोपाई की चेतावनी दी है।
नई बाजार स्थित मोहन रोड में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों का कहना था कि नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार उदासीन है। सड़क की मरम्मत के लिए कई बार मांग की गई है लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है।
व्यापारियों ने कहा कि सबसे अधिक इस इलाके से हाउस और वाटर टैक्स वसूला जाता है बावजूद इसके मोहन रोड खस्ताहाल है। राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। सड़क के गड्ढों में कई लोग गिर कर चोटिल हो गए हैं।
इस दौरान श्याम सुंदर भगत, पंकज बरनवाल, बैजनाथ सोनी, जीवन बरनवाल, अजय नांगलिया, संदीप वर्मा, राजेश मद्धेशिया, अर्पित केडिया, आशीष बरनवाल, विमल पोद्दार, सज्जन केजरीवाल आदि मौजूद रहे।