फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमिका का अश्लील वीडियो और फोटो प्रेमी ने किया वायरल, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती और गोरखपुर एम्स क्षेत्र के एक युवक के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मामला शादी तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

इसी बीच अचानक प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई और प्रेमी ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रेमिका ने विरोध जताया तो प्रेमी ने मारपीट कर जान-माल की धमकी दे डाली। प्रेमिका ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गोरखपुर एम्स क्षेत्र के माड़ापार के रहने वाले एक युवक और खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव की युवती के बीच करीब तीन साल पहले प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई और मामला शादी तक जा पहुंचा। पुलिस की मानें तो प्रेमी-प्रेमिका की शादी भी तय हो गई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि प्रेमिका की तहरीर पर गोरखपुर एम्स क्षेत्र के माड़ापार निवासी बजरंगी गौड़ के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, धमकी और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें